रामपुर में दो शख्स गोकशी करने के लिए निकले. मगर इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई. पुलिस ने दोनों को घेर लिया. पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी. पुलिस की फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई.
Rampur News: यूपी के रामपुर में 2 शख्स गोकशी के इरादे से अपने-अपने घरों से बाहर निकले. मगर उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आज उनकी ये हरकत उन्हें कितनी भारी पड़ने वाली है. दरअसल पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई. पुलिस ने फौरन दोनों को घेरना शुरू कर दिया. इन दोनों को अंदाजा भी नहीं था कि पुलिस ने पूरी योजना बना ली है और आज इनका बचना नामुमकिन है.
दोनों को पुलिस की भनक लग गई. दोनों ने पुलिस से बचने की काफी कोशिश की. मगर हर तरफ पुलिस का पहरा दिखा. फिर दोनों ने बचने के लिए पुलिस पर ही फायर कर दिया. पुलिस ने भी फायर का जवाब फायर से ही दिया. पुलिस और दोनों बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसी दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया.

0 Comments